द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन के बाहर विपक्ष ने भष्ट्रचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो को नारे के साथ प्रदर्शन किया। वहीं विधायक रामदास सोरेन के सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि 60 वर्ष के बाद जन वितरण प्रणाली के डीलरों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को लाइसेंस देने पर विचार करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि यह अनुवांशिक व्यवस्था हो जाएगी,।जो ठीक नहीं है।

सरकार कॉमन सर्विस सेंटर और सेल्फ हेल्प ग्रुप कर जरिये कर रही काम
रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार कॉमन सर्विस सेंटर और सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिये इसे आगे बढाने पर काम कर रही है। नियम यह है कि 18 साल से ऊपर वालों को लाइसेंस दिया जाता है। वो कबतक काम करेंगे, इसकी कोई उम्र सीमा नहीं है। जबतक सक्षम रहते हैं, काम करते हैं। 60 वर्ष के अंदर मृत्यु होने पर विभाग उनके आश्रितों को लाइसेंस देती है। प्रदीप यादव और मथुरा महतो के आग्रह पर बाद में मंत्री ने कहा कि कुछ मामले ऐसे आये हैं, जिनमें 60 वर्ष के बाद तक काम करने वाले डीलर की मृत्यु से आश्रितों को लाइसेंस देने की मांग हुई है।
आश्रितों को लाइसेंस दे सरकार
विधायक रामदास सोरेन ने सरकार से यह पूछा था कि क्या सरकार 60 वर्ष के बाद तक काम करने वालों के आश्रितों को लाइसेंस देने का विचार है। इसी पर प्रदीप यादव ने कहा कि जब 60 वर्ष के बाद भी काम कर सकते हैं तो उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा सकता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT